Bulandsehar News: खुर्जा गेट पुलिस चौकी के सामने से समिति अधिकारी की बाइक चोरी
बुलंदशहर, सितम्बर 3 -- Bulandsehar News: खुर्जा गेट पुलिस चौकी के सामने स्थित जिला सहकारी बैंक शाखा के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस से ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। चोरी की घटना बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बुलंदशहर के सुशीला बिहार भूड़ निवासी रविन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह पैक्स-बड़ौदा समिति पर आंकीक के पद पर कार्यरत हैं। वह समिति के कार्य से जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की सिकंदराबाद शाखा में मंगलवार को आए थे। उन्होंने अपनी बाइक बैंक के बाहर खड़ी की और बैंक के अंदर चले गए। कुछ देर बाद बाहर आने पर बाइक गायब मिली।पीड़ित ने बैंक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो उसमें हेलमेट पहने एक अज्ञात व्यक्ति बाइक को लेकर जाता दिखाई दिया। पीड़ित के अनुसार बाइक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.