Bulandsehar News: क्षेत्रीय विज्ञान मेले में वान्या ने हासिल किया प्रथम स्थान
बुलंदशहर, अक्टूबर 11 -- Bulandsehar News: त्रिवेणीदत्त ब्रह्मचारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, डिबाई की कक्षा 12 की छात्रा वान्या सिंह ने क्षेत्रीय विज्ञान मेले में रसायन विज्ञान प्रयोग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन गोरखपुर में होने वाले अखिल भारतीय विज्ञान मेले के लिए हुआ है। विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र की ओर से 9 से 11 अक्टूबर तक रुद्रपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आदर्श कॉलोनी में क्षेत्रीय विज्ञान मेला आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं प्रयोगात्मक दक्षता का प्रदर्शन किया। तरुण वर्ग की रसायन विज्ञान प्रयोग प्रतियोगिता में वान्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वान्या की इस उपलब्धि पर वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.