Bulandsehar News: क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर 2.84 लाख रुपये की साइबर ठगी
बुलंदशहर, अगस्त 28 -- Bulandsehar News: साइबर ठग ने क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति के बैंक खाते से 2.84 लाख रुपये से अधिक की रकम निकाल ली। खाते से रुपये कटने की जानकारी होने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। पीड़ित की तहरीर पर देहात पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में क्षेत्र के यमुनापुरम कॉलोनी निवासी पीड़ित सुशील कुमार शर्मा पुत्र बिशनचन्द शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि उनका एक बचत खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में है। 5 अगस्त को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को एक निजी बैंक का प्रतिनिधि बताते हुए क्रेडिट कार्ड जारी करने का ऑफर दिया। जरूरत होने के कारण पीड़ित उसकी बातों में आ गया। इसके बाद शातिर ने प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर पीड़ित से उनके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.