बुलंदशहर, जुलाई 25 -- Bulandsehar News: जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव भईपुर में क्रिकेट मैच के दौरान शुरू हुआ विवाद बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर घर में घुसकर मारपीट, हमला करने और गंभीर रूप से घायल करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर आधा आधा दर्जन लोगों को नामजद मुकदमा करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव भईपुर में क्रिकेट खेलने के दौरान युवकों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों का आरोप है कि विरोधी पक्ष के लोग उनके घर पहुंचे और मारपीट कर कई लोगों को घायल कर दिया। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल और बाद में मेरठ रेफर किया गया।कोतवाली प्रभारी धर्मेन...