बुलंदशहर, जुलाई 11 -- Bulandsehar News: थाना क्षेत्र में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद को लेकर मां बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा महिलाओं से मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। थाना क्षेत्र के गांव भोलिया निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह अपने खेत पर घास काट रही थी और उसकी बेटी भी साथ थी। इस दौरान दूसरे पक्ष के कुछ युवक पास में ही क्रिकेट खेल रहे थे। क्रिकेट खेलने के दौरान आरोपी द्वारा फेंकी गई बॉल उसकी बेटी को लगी। पीड़िता द्वारा विरोध किया गया तो आरोपियों ने क्रिकेट के विकेट उखाड़ कर मां बेटियों पर हमला कर दिया और मारपीट कर दी। मौके पर पहुंचे पीड़िता के बेटे के साथ भी मारपीट की गई। थाना प्रभारी राम...