बुलंदशहर, अक्टूबर 15 -- Bulandsehar News: क्यूबा में भारत के नए राजदूत नियुक्त हुए बुलंदशहर जिले के नरसेना थाना क्षेत्र के गांव पाली आनंदगढ़ी निवासी हंसराज सिंह वर्मा बृहस्पतिवार को पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचे। यहां परिजनों और ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। हंसराज सिंह वर्मा बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:30 बजे अपने पैतृक घर पहुंचे। यहां उन्होंने दोपहर 4 बजे तक रुककर परिजनों के साथ बैठकर हाल-चाल जाना। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उनसे मिलने पहुंचे। बाद में वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान हंसराज सिंह वर्मा ने बताया कि उन्हें आधिकारिक पत्र प्राप्त हो गया है और वह 25 अक्टूबर को क्यूबा में राजदूत का पदभार ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे गांव से बहुत लगाव है और मैं अक्सर गांव आता रहता हूं। इतनी बड़ी उपलब्धि के बाद पहली बार गा...