बुलंदशहर, अगस्त 26 -- Bulandsehar News: डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव जरैना में पति-पत्नी की मौत का मामला सामने आया है। बताया गया कि जन्मदिन पर केक काटने को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से सदमे में आए पति ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार गांव जरैना निवासी 20 वर्षीय युवक नोएडा की एक कंपनी में कार्य करता था। इसी कंपनी में काम करने वाली रामघाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती से उसकी नजदीकियां बढ़ गई थीं। करीब 13 माह पूर्व दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। यह भी पढ़ें- बुलंदशहर : केक काटने से मना करने पर पत्नी ने लगाई फांसी, सदमे में पति ने भी जान दी 18 अगस्त को दोनों पति-पत्नी गांव जरैना आए थे। 20 अगस्त को युवती का जन्मदिन था। वह केक काटकर जन्मदिन मनाने क...