बुलंदशहर, नवम्बर 3 -- Bulandsehar News: कृष्णा फाउंडेशन पुनर्वास केंद्र में प्रधानमंत्री दिव्ययाशा केंद्र के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में 20 दिव्यांगजनों एवं 10 स्कूली बच्चों समेत कुल 30 लाभार्थियों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरित की गईं। अतिथियों ने इस पहल को दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने, समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और सम्मानजनक जीवन प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृष्णा फाउंडेशन के मुख्य सलाहकार ठाकुर सुनील सिंह ने कहा कि दिव्यांगता किसी व्यक्ति की क्षमता या सपनों की सीमा तय नहीं करती इसके लिए उचित अवसर और प्रोत्साहन की आवश्यकता है। यह मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल आवागमन सुलभ बनाकर दिव्यांगों को समाज में सक्रिय भागीदारी निभाने का अवसर देगी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल शिसौदिया ने किा कि समा...