बुलंदशहर, अगस्त 7 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। जिले में नकली खाद एवं रासायनिक उर्वरकों की रोकथाम के लिए गुरुवार को कृषि विभाग की टीम ने विभिन्न दुकानों पर निरीक्षण कर दुकादनारों के यहां पर स्टाक चेक करते दस्तोवज देखे। डीएओ ने कहा कि किसानों को गुणवत्ता युक्त खाद, उर्वरक और कीटनाशक दवा उपलब्ध कराने को लेकर कृषि विभाग सख्त है। शासन के निर्देशों के अनुपालन में गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों में स्थित उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर औचक एवं सघन निरीक्षण अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान डीएओ रामकुमार यादव ने कीटनाशक दवाओं के लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री बिल, बैच नंबर, निर्माण एवं समाप्ति तिथि, सही लेबलिंग तथा भंडारण व्यवस्था की बारीकी से पड़ताल की। यह भी पढ़ें- Bahraich News: ओवररेटिंग पर लाइसेंस निलंबित, दो से स्पष्टीकरण उन्...