Bulandsehar News: कुश शर्मा ने किया युवा ब्राह्मण समाज के कैंप का शुभारंभ
बुलंदशहर, अक्टूबर 13 -- Bulandsehar News: संस्कृति और मेलों के शहर खुर्जा में रामलीला मेले की धूम के बीच जंक्शन रोड स्थित मेला प्रांगण में युवा ब्राह्मण समाज की ओर से लगाए गए विशेष कैंप का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि कुश शर्मा ने फीता काटकर कैंप का विधिवत उद्घाटन किया। युवा नगर अध्यक्ष संजीव शर्मा 'खोटे' और सचिव राजू 'भागीरथ' के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उद्घाटन अवसर पर युवा पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि कुश शर्मा का फूल-मालाएं पहनाकर और सनातन संस्कृति के प्रतीक 'फरसे' से अभूतपूर्व स्वागत किया। इस दौरान प्रांगण ब्राह्मण समाज की एकजुटता के नारों से गूंज उठा। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे कैंप मेलों में आने वाले श्रद्धालुओं की सहायता के साथ आपसी सौहार्द और सामाजिक सहभागिता का बेहतरीन संदेश देते है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.