बुलंदशहर, सितम्बर 28 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गुलावठी रोड स्थित गांव मंडावरा के पास सोमवार को सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में यात्रियों से भरी एक मिनी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा धंसी। हादसे के दौरान बस में करीब 12 से अधिक यात्री सवार थे। गनीमत रही कि किसी यात्री को चोट नहीं आई और सभी यात्री सुरक्षित रहे। जानकारी के अनुसार मिनी बस गांव गेसूपुर से जनपद गौतमबुद्धनगर के कासना की ओर जा रही थी। मंडावरा गांव के पास अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क किनारे खाई में जा धंसी। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित ब...