बुलंदशहर, अगस्त 7 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। थाना क्षेत्र के गांव दाऊदपुर में सोमवार शाम जमीन के विवाद में किसान मुकेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें नामजद दो सगे भाई गुरुवार को मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को गांव के किसान मुकेश सिंह की बदमाशों ने गोली बरसाकर हत्या कर दी थी। किसान के बेटे मनीष सोलंकी ने गांव निवासी चार नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा कराया था। पुलिस अनिल सोलंकी व जितेश को बुधवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर कार्रवाई कर चुकी है। सीओ सिकंदराबाद दीपक कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना चोला पुलिस व एसओजी देहात टीम शेरपुर मार्ग कट पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बिना नंबर की एक कार आते हुई दिखाई दी। यह भी पढ़ें- किसा...