बुलंदशहर, जुलाई 2 -- Bulandsehar News: भारतीय किसान यूनियन (लोकहित अराजनीतिक) की मासिक पंचायत बीबीनगर स्थित सहकारी संघ परिसर में आयोजित हुई। पंचायत में क्षेत्र के किसानों ने बिजली, सिंचाई, यूरिया-डीएपी की उपलब्धता, पुलिस की वाहन चेकिंग और मंडी व्यवस्था समेत विभिन्न समस्याओं को उठाया। भाकियू (लोकहित अराजनीतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. प्रह्लाद सिंह पूनिया ने कहा कि बिजली आपूर्ति की अनियमितता से किसान परेशान हैं। कई गांवों में लाइन फाल्ट होने के बाद 10 से 20 दिन तक आपूर्ति बहाल नहीं होती और गलत बिजली बिलों का भी समय पर निस्तारण नहीं किया जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि वाहन चेकिंग के नाम पर आम लोगों और किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जिस पर रोक लगनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Hapur News: भाकियू की समीक्षा पंचायत में किसानों की समस्याओं पर मंथन, व...