बुलंदशहर, जुलाई 23 -- Bulandsehar News: मौसम में बदलाव और जलभराव के बीच जिले में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। अहार क्षेत्र के गांव बझेड़ा में किशोर में मलेरिया की पुष्टि हुई है। अब मलेरिया के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने पीड़ित का उपचार शुरू कर गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया है। साथ ही लोगों को जागरूक किया गया जा रहा है। अहार के गांव बझेड़ा निवासी 16 वर्षीय राकेश कुमार को बीते 16 जुलाई को तेज बुखार आया। परिजनों ने स्थानीय स्तर पर उसका उपचार कराया, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी जब किशोर का बुखार कम नहीं हुआ, तो डॉक्टरों ने ब्लड जांच कराने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Etah News: नगला धारू में निकला मलेरिया पॉजिटिव, स्वास्थ्य टीम ने दिया उपचार परिजनों ने लाल पैथ लैब से खून की जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट में रा...