बुलंदशहर, सितम्बर 6 -- Bulandsehar News: नगर के एक मौहल्ले में रविवार दोपहर सामान लेने निकली 13 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के मुताबिक, कक्षा आठ की छात्रा रविवार दोपहर घर से सामान लेने निकली थी। आरोप है कि गायत्री नगर में एक मकान के पास पहुंचने पर आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसके साथ अभद्रता की। घर पहुंचने के बाद किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।बताया गया कि आरोपी कक्षा नौ का छात्र है और किशोरी के घर के पास स्थित एक निजी अस्पताल में काम करता है। आरोपी अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। मामला दो समुदायों से जुड़ा ...