बुलंदशहर, सितम्बर 9 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के गांव में घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ व बुरी नीयत से दबोचने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस के कोई कार्रवाई न करने पर पीड़ित किशोरी के चाचा ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामले में कोतवाली के दरोगा पर भी आरोप लगाया गया है। गांव निवासी व्यक्ति ने एसएसपी को दिये प्रार्थना पत्र में बताया कि मंगलवार सुबह उसकी 14 वर्षीय भतीजी घर के अंदर अकेली सफाई कर रही थी। तभी गांव निवासी युवक घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी उसे बुरी नीयत से दबोचकर जबरजस्ती करने लगा। विरोध करने व शोर मचाने पर आरोपी ने उसका मुंह भींच दिया। शाम को घर लौटने पर किशोरी ने आपबीती बताई। डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस को तहरीर देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि बु...