बुलंदशहर, नवम्बर 22 -- Bulandsehar News: कोतवाली नगर क्षेत्र के आवास विकास प्रथम निवासी एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने, दुपट्टे से गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने तथा पति पर दूसरी शादी कर बच्चा पैदा करने का गंभीर आरोप लगाया है। एस एस पी के आदेश पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​प्रार्थिया के अनुसार उसकी शादी 26 फरवरी 2020 को हिंदू रीति-रिवाज से हरीश शर्मा पुत्र रामअवतार शर्मा निवासी नई दिल्ली, हाल निवासी अशोक विहार गुरुग्राम के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में करीब 20 लाख रुपये व एक लाख रुपये नकद देने के बावजूद पति हरीश शर्मा, ससुर, सास और ननद चार पहिया वाहन तथा पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए गाली-गलौच व मारपीट करते थे।

अतिरिक्त दहेज और उत्पीड़न के आरोप...