बुलंदशहर, जुलाई 19 -- Bulandsehar News: नगर के मोहल्ला मैमारान में कार निकालने को लेकर हुए विवाद में सभासद समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। वार्ड 19 के सभासद ओमप्रकाश लोधी के चचेरे भाई मुकेश लोधी रविवार की रात कार लेकर घर जा रहे थे। रास्ते में नाले के पास ओमप्रकाश अहेरिया छोटा हाथी से सामान उतरवा रहे थे। छोटा हाथी हटाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।मारपीट में सभासद ओमप्रकाश लोधी, उनके भाई रिंकू, राहगीर तौफीक और दूसरे पक्ष की महिला मालती घायल हो गईं। चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर ने बताया ...