Bulandsehar News: कार की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत, बेटा घायल
बुलंदशहर, सितम्बर 20 -- Bulandsehar News: कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के नेशनल हाइवे 34 स्थित कैलाश अस्पताल कट के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार 45 वर्षीय शारदा देवी की मौत हो गई। वहीं उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार चल रहा है। अलीगढ़ जनपद के जहरान गांव निवासी संदीप में बताया कि उनकी मां की तबीयत खराब चल रही है। इसी के चलते हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र स्थित पारपा गांव निवासी उनकी बहन शारदा देवी और भांजा करन बाइक पर सवार होकर शनिवार शाम को उनके घर आए थे। रविवार सुबह वह दोनों वापस हापुड़ के लिए रवाना हो गए। तभी बहनोई पवन ने सूचना दी कि बहन और भांजे सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। सूचना पर खुर्जा के कैलाश अस्पताल पहुंचे। जहां उन्हें घटन की जानकारी हुई कि कार की टक्कर से दोनों घायल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.