बुलंदशहर, अक्टूबर 26 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के मोहल्ला मुरारी नगर निवासी मोहित अपनी पत्नी पूनम व बेटे ध्रुव के साथ रविवार शाम बाइक पर सवार होकर अलीगढ़ के गभाना जा रहे थे। इसी दौरान जीटी रोड पर मंडी के निकट कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। उन्होंने फोन करके पुलिस को सूचित किया। साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...