Bulandsehar News: कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर, जुलाई 22 -- Bulandsehar News: ग्राम रामगढ़ निवासी पंकज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन जुलाई को उनके चाचा सुनीत कुमार बाइक से गांव रामगढ़ से बुलंदशहर आ रहे थे। आरोप है कि रामा डेयरी के सामने बुलंदशहर की ओर से तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुनीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को पहले जिला अस्पताल बुलंदशहर में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि उनका उपचार अभी भी चल रहा है। कोतवाली देहात पुलिस ने पंकज कुमार की तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.