बुलंदशहर, अगस्त 7 -- Bulandsehar News: शहर में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश ने नगर पालिका के सड़क मरम्मत कार्यों की पोल खोल दी। कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए जिन सड़कों पर जल्दबाजी में पेचवर्क कराया गया था, वह कई स्थानों पर उखड़ गया। बारिश के कारण सड़कें जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गईं और उनमें पानी भरने से राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के कई प्रमुख मार्गों और अंदरूनी इलाकों में सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पा रहा, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। कई स्थानों पर वाहन रेंग-रेंग कर निकलते दिखाई दिए, जिससे जाम जैसी स्थिति भी बनी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि कांवड़ यात्रा से पहले सड़कों की मरम्मत केवल औपचारिकता बनकर रह ग...