बुलंदशहर, अगस्त 9 -- Bulandsehar News: कांवड़ियों की सुविधाओं को बेहतर करने के उद्देश्य से एडीएम ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ सिद्धेश्वर मंदिर पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही साफ-सफाई सहित अन्य सभी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। जहां एक तरफ शिवरात्रि पर्व को लेकर कांवड़ियां दूर-दराज से अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ शिवभक्तों समेत कांवड़ियों को जलाभिषेक करने में परेशानियों का सामना ना करना पड़े। इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारी मंदिरों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने में लगे हैं। नगर के सिद्धेश्वर मंदिर पर काफी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में वहां व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए रविवार को एडीएम वित्त अभिषेक कुमार पहुंच गए। यह भी पढ़ें- कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की तैन...