बुलंदशहर, जुलाई 31 -- Bulandsehar News: आगामी कांवड़ यात्रा को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस बार कांवड़ यात्रा को पॉलिथिन रहित बनाया जाएगा। इसके लिए कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को पॉलिथिन का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया जाएगा, ताकि यात्रा मार्ग और शिविरों में स्वच्छता बनी रहे। प्रशासन ने सभी शिविर संचालकों और संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि रात्रि के समय कोई भी श्रद्धालु शिविर से बाहर सड़क पर शयन न करे। शिविरों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जाए। सुरक्षा के कड़े इंतजाम यह भी पढ़ें- कांवड़ मार्ग पर बिजली पोलों पर लगाई गईं सुरक्षा पन्नियां, लगाए गए चेतावनी स्टीकरका...