बुलंदशहर, जुलाई 12 -- Bulandsehar News: श्रावण कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद दीपक कुमार के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सहित विभिन्न समुदायों के लोगों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद सिकंदराबाद दीपक कुमार ने लोगों से संवाद स्थापित कर पर्व के दौरान आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाये रखने की अपील की। शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने, सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता व्यवस्था बनाये रखने तथा किसी भी उनप्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने हेतु जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- Haridw...