बुलंदशहर, अगस्त 2 -- Bulandsehar News: श्रावण मास का महीने होने होने के बाबजूद औरंगाबाद और आसपास के क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़कों की हालत बेहद दयनीय बनी हुई है।बुलंदशहर-औरंगाबाद _गढ़मुक्तेश्वर हाईवे की दुर्दशा इस कदर खराब हो चुकी है कि सड़क जगह-जगह से टूटकर गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे हादसों का अंदेशा लगातार बना हुआ है।ऐसे में कावड़ियों की राह कैसे आसान होगी? ​सावन के महीने में हरिद्वार से गंगाजल लेकर बड़ी संख्या में शिवभक्त बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे से मथुरा,अलीगढ़,जेवर,टप्पल तक के कांवड़िए इस हाईवे से होकर अपने गंतव्य को गुजरते है। इसके बावजूद जिम्मेदार पीडब्ल्यूडी विभाग सड़कों की मरम्मत को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। मुढ़ी बकापुर मोड के पास सड़के ज्यादा खस्ताहाल है। यहां गहरे गड्ढे हो गए है।हल्की बारिश हो...