बुलंदशहर, जुलाई 15 -- Bulandsehar News: अनूपशहर। मंगलवार को गांव सुनाई के ग्राम प्रधान इंतजार अली के आवास पर मंडल रोरा के बूथ पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष ठा. राकेश भाटी ने संगठन सृजन के तहत हुए गठन को अब बूथ स्तर तक सक्रिय करने को प्राथमिकता बताते हुए सभी से अपने-अपने बूथों पर नियमित बैठकें करने, नए मतदाताओं से संपर्क साधें और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई। बैठक में राय सिंह प्रधान, दीपक कुशवाह, उमर मोहम्मद, वसीम खान, नेमपाल सिंह नवीन राघव, जितेंद्र पाल रोबिन गनेंद्र जितेंद्र शर्मा पिंटू जाटव, रवि गौतम अली आदि उपस्थित रहे।

हिंदी ...