Bulandsehar News: कांग्रेस : संविधान मार्च में दो हजार कार्यकर्ता जुटाने का लक्ष्य
बुलंदशहर, नवम्बर 22 -- Bulandsehar News: कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी 'वोट बचाओ-देश बचाओ' अभियान के तहत 26 नवंबर को लखनऊ में होने वाले प्रदेशव्यापी संविधान मार्च को सफल बनाने के लिए शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर अहम बैठक हुई। बैठक में बुलंदशहर से दो हजार कार्यकर्ताओं को लखनऊ पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया। जिला पर्यवेक्षक एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नरेश ठाकुर ने जिलाध्यक्ष एडवोकेट ज़ियाउर्रहमान की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से किसान, नौजवान, मजदूर और गरीब वर्ग परेशान हैं। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए नफरत की राजनीति को बढ़ावा दे रही है, जिसे अब खत्म करने का समय आ गया है। जिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.