बुलंदशहर, अक्टूबर 25 -- Bulandsehar News: श्री रामलीला कमेटी की ओर से शनिवार रात जंक्शन मार्ग स्थित मैदान में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद मंच पर पहुंचे कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को साहित्य, हास्य और व्यंग्य के रंगों से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने उपस्थित लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए मर्यादा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कवि सम्मेलन में डॉ. सरिता शर्मा ने प्रेम, संस्कार और भक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोह लिया। वहीं, वरिष्ठ हास्य कवि अरुण जैमिनी ने अपनी चुटीली शैली में सामाजिक विसंगतियों पर व्यंग्य करते हुए पंडाल को ठहाकों से गुंजायमान कर ...