बुलंदशहर, जुलाई 17 -- Bulandsehar News: शुक्रवार दोपहर क्षेत्र में हुई बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई, वहीं नगर की बदहाल जल निकासी व्यवस्था की भी पोल खोलकर रख दी। बोर्ड बैठकों में सफाई व्यवस्था और जल निकासी सुधार के लिए करोड़ों रुपये के प्रस्ताव पारित होने के बावजूद नगर के मुख्य बाजारों में जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है। बुगरासी चौराहे से लेकर सब्जी मंडी व कोतवाली रोड पर मामूली बारिश में ही सड़कें पानी से लबालब हो गईं। जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि कई दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा।स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि नगर पालिका की प्रत्येक बोर्ड बैठक में जल निकासी, नालियों की सफाई और अन्य विकास कार्यों के लिए बड़े-बड़े प्रस्ताव स्वी...