बुलंदशहर, जुलाई 5 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भाटियावाडा में शादी से पहले मढ़े की दावत के दौरान शनिवार रात करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे मोहल्ले में शोक छा गया। नगर के मोहल्ला भाटियावाडा निवासी के पुत्र की रविवार को बारात जानी थी। शनिवार रात घर पर मढ़े का कार्यक्रम और दावत चल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला शानू (17 वर्ष) भी कार्यक्रम में शामिल हुआ।बताया जाता है कि इसी दौरान शानू वहां चल रहे तूफान पंखे को घुमाने लगा और वह करंट की चपेट में आ गया। शानू के करंट की चपेट में आने से वहां अफरा तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। जहाँ से चिकित्सकों ने उसे रैफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।युवक की मौत से शादी की खुशियां गम में बदल गईं...