बुलंदशहर, अक्टूबर 2 -- Bulandsehar News: नरसेना थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी एक युवक की गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया और परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार गांव कमालपुर निवासी अमित राणा (28) पुत्र रमेश चंद गौतम बुध नगर के ग्रेटर नोएडा में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। बृहस्पतिवार देर शाम वह बाइक से कहीं जा रहा था। सूरजपुर थाना क्षेत्र के चौकी तिलपता के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसका सिर बुरी तरह कुचल गया। यह भी पढ़ें- ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में कोहराम हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक अमित के दो छोटे बच्चे और पत्नी है। युवक क...