Bulandsehar News: कठिन परिस्थितियों में धैर्य और ईश्वर पर विश्वास बनाए रखें : व्यास
बुलंदशहर, सितम्बर 1 -- Bulandsehar News: दाऊजी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में व्यास डॉ. रामजीलाल शास्त्री ने ध्रुव एवं भक्त प्रहलाद के चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से जीवन में कठिनाइयां आने पर घबराने के बजाय धैर्य, तप और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास बनाए रखने का आह्वान किया। दाऊजी मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में बरसाना धाम से पधारे कथा व्यास डॉ. रामजीलाल शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य को आध्यात्मिक शांति और मोक्ष का मार्ग प्राप्त होता है। उन्होंने ध्रुव चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि दृढ़ संकल्प, अटूट श्रद्धा और सच्ची भक्ति के बल पर बालक ध्रुव ने अल्पायु में ही वह स्थान प्राप्त किया, जो आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को विपरीत परिस्थितियों में धैर्य औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.