Bulandsehar News: औरंगाबाद में मिठाई की दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, नमूने लिए
बुलंदशहर, अगस्त 25 -- Bulandsehar News: औरंगाबाद के सदर बाजार स्थित अग्रवाल स्वीट्स के गोदाम पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने औचक छापेमारी की कार्रवाई की। विभागीय टीम के अचानक पहुंचते ही कस्बों और आसपास के मिष्ठान विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान खाद्य अधिकारियों ने गोदाम स्थल का गहन निरीक्षण किया और वहां मौजूद मिठाइयों की गुणवत्ता तथा स्वच्छता का जायजा लिया। खाद्य विभाग की इस विशेष टीम ने मौके पर निर्मित की जा रही तीन प्रमुख मिठाइयों खोया (मावा), घेवर और छेना मिठाई के नमूने एकत्र किए। अधिकारियों ने सभी नमूनों को तुरंत सील कर दिया। विभागीय अधिकारियों कमलेश कुमार यादव,अनिल कुमार कौशल,राममिलन राणा, बिहारी लाल शुक्ला का कहना है कि एकत्र किए गए इन तीनों नमूनों को विस्तृत जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.