बुलंदशहर, अगस्त 26 -- Bulandsehar News: औरंगाबाद में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (ईद-ए-मिलादुन्नबी) का पर्व शानो-शौकत, अकीदत और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। जुलूस का नेतृत्व मेला संयोजक साजुद्दीन उर्फ भूरा मेवाती ने किया। पवसरा रोड स्थित बिलाल मस्जिद से जुलूस का आगाज हुआ। जिसका शुभारंभ सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सैयद हिमायत अली ने फीता काटकर किया। ​जुलूस में मुख्य आकर्षण का केंद्र अखाड़े के उस्ताद कुमार गौरव रहे।कुमार गौरव ने अपनी एक एक आंख से लोहे को सरिये को मोड़ दिया।बीस लाठियों के बीच से खुद को सुरक्षित निकलना जैसे कलाकारों ने लाठी-डंडों के साथ अपनी पारंपरिक कला का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। कलाकारों द्वारा किए गए शानदार और जोखिम भरे करतबों को देखकर हर कोई दंग रह गया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: शानो-शौकत से निकला जु...