बुलंदशहर, नवम्बर 7 -- Bulandsehar News: ओलंपियन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को दीपावली एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अंतरसदनीय रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें चारों सदनों की छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में विवेकानंद सदन ने प्रथम, बोस सदन ने द्वितीय तथा भगत सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने विजेता एवं प्रतिभागी छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा निखारने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी विकसित करते हैं। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: रंगोली बनाकर बच्चों ने दिया स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश यह भी पढ़ें- Ramgarh News: रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने बना...