बुलंदशहर, नवम्बर 14 -- Bulandsehar News: एलिंगुवा पब्लिक स्कूल किसौला में बाल दिवस के अवसर पर बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यालय परिसर में लगे फूड स्टॉल्स पर बच्चों ने तरह-तरह के व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया। वहीं, शिक्षकों की ओर से बच्चों के लिए विशेष पार्टी का इंतजाम किया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के अंत में गानों पर थिरकते हुए बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। प्रबंधन की तरफ से प्रत्येक कक्षा के तीन-तीन स्कॉलर्स ऑफ द ईयर को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बाल दिवस पर श्रीकृष्ण कॉलेज में लगा मेला चेयरमैन विपिन ...