Bulandsehar News: एमबीएलके कॉलेज के खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
बुलंदशहर, नवम्बर 21 -- Bulandsehar News: एमबीएलके इंटर कॉलेज, जिरौली में चल रही तीन दिवसीय खेल अंतर विद्यालय प्रतियोगिता के अंतर्गत शुक्रवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य एफ डी खान ने बताया कि विद्यालय में चल रही प्रतियोगिता में सभी विद्यालयों की टीमों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में एमबीएलके स्कूल की मयंक की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पीएसपीए स्कूल की शानू की टीम द्वितीय तथा एमबीएलके की हिमांशु की टीम तृतीय स्थान पर रही। वहीं अंडर-19 वर्ग में एमबीएलके की जैद की टीम ने प्रथम, पीएसपीए की कुश की टीम द्वितीय तथा जेवीएम स्कूल की नकुल की टीम तृतीय स्थान पर रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.