बुलंदशहर, अक्टूबर 13 -- Bulandsehar News: मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत थाना डिबाई पुलिस ने कुबेर इंटर कॉलेज और रामलीला स्थल पर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, साइबर अपराध और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया। मंगलवार को महादेव चौराहा और भीमपुर दोराहा पर थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में कुबेर इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स के साथ यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों से हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। साथ ही ई-रिक्शा, टैक्सी व टेंपो के सत्यापन और स्टंटबाजी रोकने के लिए चेकिंग की गई। इस दौरान उपनिरीक्षक रिचा वर्मा, मिशन शक्ति टीम प्रभारी जितेंद्र कुमार सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: महिला पुलिसकर्मियों और एनसीसी कैडेटों ने पढ़ाया यातायात नियमों का ...