बुलंदशहर, अक्टूबर 6 -- Bulandsehar News: अरनियां थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 34 पर रील बनाने के दौरान युवतियों ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुईं। एक वीडियो में दो युवतियां कार के ऊपर बैठकर रील बनाती दिखाई दे रहीं हैं। वहीं दूसरी वीडियो में एक युवती कार पर बैठकर रील बनवा रही है। पहली वीडियो में जातिवाद को लेकर बैकग्राउंड में गाना बज रहा है। वहीं दूसरी वीडियो में बदमाशी का गाना बज रहा है। दोनों वीडियो के वायरल होने के बाद लोग विभिन्न प्रकार की टिप्पणी कर रहे हैं। यातायात नियमों के उलंघन की दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।कोट-मामले में जांच की जा र...