बुलंदशहर, सितम्बर 5 -- Bulandsehar News: गांव असावर स्थित एन. आर. ग्लोबल स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन कर हुई। विद्यार्थियों और प्रबंधन द्वारा शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भाषण, मनमोहक गीत और मनोरंजक खेल (फन एक्टिविटीज़) आयोजितज़ किए गए। विद्यालय के चेयरमैन मंगल सिंह चपराना ने शिक्षकों के अथक समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके योगदान के लिए शिक्षकों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्या डॉ. आरती चपराना एवं निदेशक डॉ. विनय खारी ने कहा कि शिक्षक न केवल विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हैं, बल्कि एक सशक्त समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी मुख्य धुरी की भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- Garhwa News: शिक्षक सर्वत्र पूज्य हैं:...