बुलंदशहर, अगस्त 9 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर बकसुआ निवासी नीलम भाटी ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि वह डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की आजीवन सदस्य होने के साथ बुलंदशहर कोर्ट में प्रैक्टिस करती हैं। गांव निवासी जेल में बंद युवक की जमानत कराने के लिए उसके पास फोन आया। फोनकर्ता ने अपने आपको हिस्ट्रीशीटर बताते हुए दबाव बनाया। युवक की जमानत के बावत वह दूसरे वकील के माध्यम से खुद पैरवी कर रहा है। आरोपी ने उसे मिट्टी में मिलाने, टुकड़े टुकड़े कराने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नरेश भाटी निवासी महेपा जागीर कोतवाली सिकंदराबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Hapur News: न्यायधीश के चैंबर में वीडियो बनाने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...