बुलंदशहर, अक्टूबर 30 -- Bulandsehar News: कस्बे के मोहल्ला चौक में बुधवार रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने बंद पड़े चार मकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के माल को चुरा लिया। मकानों के ताले और कुंडे तोड़कर चोर नकदी, लैपटॉप, सोने-चांदी के आभूषण और पीतल के बर्तन चोरी कर ले गए। एक ही रात में चार घरों में चोरी की वारदात से कस्बे के लोगों में रोष है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। सीसीटीवी में चोर कैद हो गए। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात चोरों ने मोहल्ला चौक में बंद पड़े चार मकानों को निशाना बनाया। जयप्रकाश शर्मा के मकान का कुंडा और ताला तोड़कर चोर सेफ में रखी नकदी चोरी कर ले गए। वहीं, धर्मपाल सिंह के मकान में चोरों ने सामान खंगालकर अस्त-व्यस्त कर दिया। हालांकि वहा...