बुलंदशहर, अक्टूबर 13 -- Bulandsehar News: मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, नगर क्षेत्र में छात्राओं के नेतृत्व विकास और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष पहल की गई। इसके तहत कक्षा सात की छात्रा विधि को एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया, जबकि कक्षा आठ की छात्रा तनु को विद्यालय की एक दिन की वार्डन की जिम्मेदारी सौंपी गई।इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने, उन्हें अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराना है। जिम्मेदारी मिलने से छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और भविष्य में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित होने का अवसर मिला। यह भी पढ़ें- Lucknow News: छात्रा बनी एक दिन की थानेदार, महिलाओ...