बुलंदशहर, अक्टूबर 26 -- Bulandsehar News: विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न हुई, जिसमें भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 के आधार पर मतदाता सूची से छूटे हुए सभी पात्र नागरिकों के नाम सूची में जोड़े जाएंगे। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन चार जनवरी 2027 को किया जाएगा। इससे पूर्व प्राप्त सभी दावों और आपत्तियों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को दिए हैं। यह भी पढ़ें- ...