Bulandsehar News: उपचार के दौरान महिला की मौत, इमरजेंसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
बुलंदशहर, अगस्त 31 -- Bulandsehar News: नगर के शांतिनगर इलाके में रह रही एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में उपचार के दौरान मौत हो गई। गाजियाबाद के विजयनगर निवासी 35 वर्षीय हेमलता पत्नी संजय वर्तमान में बुलंदशहर के शांतिनगर क्षेत्र में रह रही थीं। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी, जिसको लेकर उनका इलाज स्थानीय निजी अस्पताल में चल रहा था। सोमवार को अचानक उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.