बुलंदशहर, अगस्त 10 -- Bulandsehar News: नगर के गांधी मार्ग पर जेएएस इंटर कॉलेज के पास अनूपशहर से गंगाजल लेकर लौट रहे एक कांवड़िया को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। हादसे में कांवड़िया घायल हो गया, हालांकि उसकी कांवड़ खंडित होने से बाल-बाल बच गई। ​ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव अखत्यारपुर निवासी बबलू अनूपशहर से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकले थे। सोमवार को खुर्जा के गांधी मार्ग पर जेएएस इंटर कॉलेज के समीप एक ई-रिक्शा चालक ने कांवड़िया बबलू को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बबलू सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। ​हादसे को देख कांवड़ियों की टोली में रोष फैल गया और उन्होंने रोष जताया। यह भी पढ़ें- Agra News: हादसे में दो कांवड़िए घायल, पुलिस ने दोबारा मंगवाई कांवड़ सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांवड़ियों को शांत कराया। घायल कांवड़िया को तुरंत जेवर अ...