बुलंदशहर, जुलाई 10 -- Bulandsehar News: शुक्रवार को नगर के बुगरासी रोड स्थित कान्हा गौशाला का नगर पालिका परिषद ईओ सेवाराम राजभर ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लगातार हो रही बारिश के कारण गौशाला परिसर में हुए जलभराव का जायजा लिया और तत्काल पंपों के माध्यम से पानी बाहर निकलवाने के निर्देश दिए। ईओ ने गौशाला में रह रहे गोवंश के चारे, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि बारिश के मौसम में गोवंश को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए तथा नियमित रूप से परिसर की सफाई कराई जाए। साथ ही जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखने और गोवंश के स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि गौशाला में व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखना नगर पालिका की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की ला...