बुलंदशहर, अक्टूबर 27 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित एक ईंट भट्ठे से 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया गया। देहात पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में ​मूल रूप से खुर्जा देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि वह मिर्जापुर स्थित एक ईट भट्ठे पर परिवार सहित रहकर मजदूरी करता है। उसी भट्ठे पर अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम ताल बिवियाना निवासी मोनू भी काम करता था। ​आरोप है कि बीते 21 अक्तूबर की शाम मोनू उसकी 17 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उनके द्वारा सभी संभावित स्थानों पर अपनी पुत्री को तलाश किया गया, किंतु उसका पता नहीं चल सका। पीड़ित परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए किशोरी की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस...