बुलंदशहर, सितम्बर 11 -- Bulandsehar News: इनरव्हील क्लब खुर्जा की अध्यक्ष डॉ. पूनम सिंह के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में जरूरतमंद बेटियों को आर्थिक मदद देने के साथ उत्कृष्ट शिक्षकों का अभिनंदन किया गया। ​समारोह में अध्यक्ष डॉ. पूनम सिंह ने कहा कि पैसों की तंगी के कारण किसी बच्ची की पढ़ाई नहीं छूटनी चाहिए। बेटियों को शिक्षित करना समाज को सशक्त बनाना है। क्लब ने पंडित डालचंद कन्या ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज की चार छात्राओं कुमारी रुचि, कुमारी खुशी, शायदा और सोनाक्षी को 4,800 रुपये प्रति छात्रा को छात्रवृत्ति दी।​इसके साथ ही उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए नगर के सम्मानित शिक्षकों को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्लब की तमाम पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...